*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना– रौनापार,मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई — किशोरी से छेड़खानी के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना– रौनापार, जनपद– आजमगढ़*
*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई — किशोरी से छेड़खानी के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के क्रम में संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना रौनापार पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
🔹 घटना का विवरण
वादी द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के अनुसार दिनांक 12.02.2026 को उनकी नाबालिग पुत्री स्कूल से साइकिल द्वारा घर लौट रही थी। रास्ते में ग्राम उर्दिहा निवासी अभियुक्तगण द्वारा उसकी साइकिल रोककर हाथ पकड़ते हुए छेड़खानी की गई तथा मोबाइल नंबर मांगा गया।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर दिनांक 13.02.2026 को मु0अ0सं0 34/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उ0नि0 शिवम मिश्र को सौंपी गई।
🔹 गिरफ्तारी का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रौनापार के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.02.2026 को अभियुक्तगण—
1. नमन पटेल पुत्र रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष
2. सिकन्दर पुत्र राम कूवर, उम्र 19 वर्ष
निवासीगण ग्राम उर्दिहा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
को उनके घर से समय करीब 13:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
🔹 पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 34/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
🔹 आपराधिक इतिहास
(अभियुक्त नमन पटेल)
1. मु0अ0सं0 34/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 396/2025 धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
(अभियुक्त सिकन्दर)
1. मु0अ0सं0 34/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
🔹 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 शिवम मिश्र, थाना रौनापार
2. का0 प्रभाष्कर यादव, थाना रौनापार
➡️ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई एवं कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।





