*TV20 NEWS || AZAMGARH :जमीनी विवाद में घायल करने वाले आरोपी अंकित उर्फ पशुपति नाथ चौबे को थाना अहरौला पुलिस ने गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक – 14.02.2026*
*थाना – अहरौला, जनपद – आजमगढ़*
*जमीनी विवाद में मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
थाना अहरौला पुलिस द्वारा जमीनी विवाद में वादिनी एवं उसकी पुत्री को जान से मारने की नियत से मारपीट कर घायल करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
1️⃣ घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15.01.2026 को वादिनी श्रीमती मीरा चौबे पत्नी अजय चौबे निवासी ग्राम बस्ती भुजवल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि जमीनी विवाद को लेकर अभियुक्तगण द्वारा गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडा व लात-घूंसे से मारपीट की गई, जिससे वादिनी व उनकी पुत्री वर्षा को सिर पर चोटें आईं।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 12/26 धारा 115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
2️⃣ गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 14.02.2026 को उ0नि0 विश्राम गुप्ता मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र भ्रमण में थे। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अंकित उर्फ पशुपति नाथ चौबे को इशहाकपुर केदारपुर पुलिया से समय 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
3️⃣ गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
• नाम: अंकित उर्फ पशुपति नाथ चौबे
• पिता का नाम: स्व0 अजीत चौबे
• निवासी: ग्राम बस्ती भुजवल, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
• उम्र: लगभग 22 वर्ष
4️⃣ बरामदगी
• एक अदद डण्डा (आला जुर्म)
5️⃣ पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 12/26 धारा 115(2)/352/351(3)/3(5)/109(1) बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 373/2025 धारा 115(2), 324(2), 351(3), 352 थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 196/22 धारा 323/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
6️⃣ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
• उ0नि0 विश्राम गुप्ता
• का0 बसन्त कुमार
• का0 अभिषेक मौर्या
• हे0का0 राकेश कुमार सिंह
(थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़)





