आजमगढ़ 14 फरवरी– माह दिसम्बर, 2025 एवं जनवरी, 2026 में जनपद आजमगढ़ में आपराधिक प्रवृति पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द और समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, 1986 के अन्तर्गत जिला मजिस्टेªट आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार के द्वारा अभियुक्तगण के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु माह दिसम्बर, 2025 में 12 एवं जनवरी, 2026 में 17, कुल 29 गैगचार्ट की स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिसमें कुल 113 अभियुक्तगण शामिल है।
उदाहरणार्थ-उपरोक्त अनुमोदित शुदा गैंगचार्ट के आधार पर थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0-516/2025 धारा 318(4)/61(2)/316(5), 338, 336(3), 340(2)बी0एन0एस0 में जिला कारागार आजमगढ़ के सरकारी खाते से 5285000 रूपये निकाल लेने जैसे संगीन अपराधों को कारित में 06 अभियुक्त, मु0अ0सं0-329/2025 धारा 305/317(2)/317(4)/318(4)/336(3)/340(2)/313/3(5) बी0एन0एस0 में चोरी जैसे अपराध में 05 अभियुक्त, व थाना सिधारी में पंजीकृत मु0अ0सं0-437/2025 धारा 103(1)238,61(2),3(5),141(1) बी0एन0एस0 5 व 4/25 आर्म्स एक्ट हत्या के 06 अभियुक्त, व थाना सरायमीर में पंजीकृत, मु0अ0सं0-421/2024 धारा-331(4), 305,317(2), 3(5) बी0एन0एस0 में चोरी में 04 अभियुक्त एवं थाना मुबारकपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-446/2024 धारा-303(2) बी0एन0एस0 बढ़ोतरी धारा-317(2), 317(4) 111 बी0एन0एस0 में गोवंश व पशुओं की चोरी जैसे अपराध कारित में 05 अभियुक्त, मु0अ0सं0-399/2025 धारा-305,317(2),317(4) बी0एन0एस0 चोरी में 02 अभियुक्त, मु0अ0सं0-432/2025 धारा-70(2), 351(3) बी0एन0एस0 व 59/6 पॉक्सो एक्ट व 67 ए आई0टी0 एक्ट में साथियों के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार करना तथा विडियो बनाकर वायरल करना जैसे अपराध कारित करने में 04 अभियुक्त व थाना गम्भीरपुर में पंजीकृत, मु0अ0सं0-458/2024 धारा 109 बी0एन0एस0 में हत्या का प्रयास में 02 अभियुक्त, मु0अ0सं0-281/2023 धारा-323,504,506,308,304,325,452 भ0द0वि0 में हत्या लूट मारपीट में 03 अभियुक्त, व थाना जहानागंज में पंजीकृत मु0अ0सं0-298/2025 धारा-318(4), 336(3), 338, 340(2), 341(2) बी0एन0एस0 व 60/63/72 आबकारी अधि0 में साथियों के साथ मिलकर एम्बुलेंस गाड़ी से अवैध शराब की तस्करी करने में 03 अभियुक्त, मु0अ0सं0-270/2024 धारा-395, 412,120बी भा0द0वि0 अपने साथियों के साथ मिलकर लूट/डकैती जैसे अपराध करने में 06 अभियुक्त के विरूद्ध अन्तर्गत धारा-2(ख)(1),3(1)यू पी गैगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है।





