*TV 20 NEWS || SONBHADRA :मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान तेज-साइबर सतर्कता, आत्मरक्षा प्रशिक्षण व विधिक जानकारी पर विशेष जो*

*प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 15.02.2026*

*✨ मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान तेज-*
*✨ साइबर सतर्कता, आत्मरक्षा प्रशिक्षण व विधिक जानकारी पर विशेष जोर-*

जनपद सोनभद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करना, विधिक अधिकारों की जानकारी देना तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों से अवगत कराना रहा।
*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में तथा *क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0)* के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के सरल उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई।
पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

*📢 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-*

📞 112 – आपातकालीन सेवा
📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

*सोनभद्र पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत यह अभियान निरंतर संचालित किया जाता रहेगा।*