*TV 20 NEWS || BALLIA:श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस टीम को मिली सफलता*

*क्रैक डाउन*
####################################################
*जनपद बलिया*
*दिनांक-15.02.2026*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस टीम को मिली सफलता (हत्या के 2 नफर वांछित व 02 अन्य बदमाश पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार)।*

उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.02.2026 को समय 03.50 बजे नवापुरा महतवार जाने वाले मार्ग के पास थाना रसड़ा पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध मोटर साइकिल पर जा रहे व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, परन्तु मोटर साइकिल चालक बिना रुके मोटर साइकिलों को पीछे मुड़ाकर भागने का प्रयास करने लगे, जिनका थाना रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा पीछा किया गया मोटर साइकिलों पर सवार बदमाशों द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश *1. सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी ग्राम संवरा थाना रसडा जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष बताया जिसके बाएं पैर में गोली लगी है । 2. राज सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र राकेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह निवासी ग्राम संवरा थाना रसडा जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष* के दाहिने पैर में गोली लगी है। तथा मोके से भाग रहे बदमाशों 3. अनुज सिंह पुत्र राजेश निवासी बडी पकवल थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ उम्र करीब 19 वर्ष 4. अजय खरवार पुत्र मुन्नी लाल खरवार निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र करीब 18 वर्ष को पुलिस पार्टी द्वारा पीछा करके पकड़ा गया। पूछताछ पर पकड़े गये बदमाशों में सुंदरम सिंह उर्फ सत्य तथा राज सिंह द्वारा अपने एक अन्य साथी उमाकांत पांडे के साथ मिलकर दिनांक 14.02.2026 को दिन में संवरा शराब ठेके के पास एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने की घटना कारित की गयी थी। घायल बदमाश 1. सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी ग्राम संवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष बताया 2. राज सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र राकेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह निवासी ग्राम संवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गये बदमाश के कब्जे से 01 अदद तमंचा नाजायज .315 बोर मय 1 अदद खोखा कारतूस मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 अदद तमंचा .303 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस.303 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस.303 बोर दो अदद मोटर साइकिल तथा हत्या में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद हुआ हैं ।

*अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।*

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*