आजमगढ़ ज़िले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री रघुनाथ प्रसाद साहू महाविद्यालय हरैया में छात्र छात्राओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का आज समापन किया गया। इस दौरान छात्राओं को शपथ दिलाई गई ।
बता दे कि श्री रघुनाथ प्रसाद साहू महाविद्यालय हरैया पर बी.एड. छात्र छात्राओं के पांच दिवसीय स्काउट शिविर का समापन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अवधेश यादव व कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामअवतार मौर्य द्वारा किया गया। समापन के अवसर पर (संगठन आयुक्त ) अवधेश यादव ने स्काउट-गाइड की महत्तव पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रतिज्ञा, नियम, झंडागीत, प्रार्थना एवं ताली सिस्टम का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड केवल वर्दी या प्रशिक्षण नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा,आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति का जीवन दर्शन है। ऐसे शिविरों से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और आपदा के समय सेवा करने का भाव विकसित होता है। आज की छात्राएं कल की मार्गदर्शक होंगी।
उन्होंने बताया कि यह पाँच दिवसीय शिविर छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था। जिसमें उन्हें व्यवहारिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए। वही कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामअवतार मौर्य ने कहा कि स्काउट-गाइड जैसी गतिविधियाँ शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। इस इस अवसर पर मुख्य रूप से कॉलेज के प्रबंधक प्रेम कुमार गुप्ता, प्राचार्य रामावतार मौर्य, शिवम गुप्ता, रामजन्म सिंह, कुसुम श्रीवास्तव, हरिंदर मौर्य, शिवबचन सहित दर्जनों छात्रा मौजूद रही।





