TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – गम्भीरपुर, जनपद – आजमगढ़ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही, दुष्कर्म करने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 09.10.2025 को थाना गम्भीरपुर पर एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक मो0 आसिफ उर्फ आसिक पुत्र मो0 सत्तार निवासी ग्राम लखमीपुर उबारपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 286/2025 धारा 87/137(2)/61(2) बी0एन0एस0 बनाम नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान अन्य अभियुक्तगण के नाम प्रकाश में आए तथा साक्ष्यों के आधार पर धारा 61(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गई। प्रकरण की विवेचना प्रचलित रही।
गिरफ्तारी का विवरण –
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान एवं महिला सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति 5.0 के तहत, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष गम्भीरपुर के नेतृत्व में दिनांक 16.02.2026 को उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 286/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त को ग्राम उबारपुर स्थित उसके घर के बाहर से समय करीब 12:25 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. मो0 आसिफ उर्फ आसिक पुत्र मो0 सत्तार निवासी ग्राम लखमीपुर उबारपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 286/2025 धारा 87/137(2)/61(2) बी0एन0एस0, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. उ0नि0 श्री चन्द्र प्रकाश कश्यप, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़।
2. का0 सूरज खरवार, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़।