*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना जहानागंज,मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत अपहरण व पॉक्सो एक्ट से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक – 17.02.2026*
*थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*
*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत अपहरण व पॉक्सो एक्ट से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना :*
दिनांक 21.10.2025 को वादिनी थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 19.10.2025 को अफजलपुर क्षेत्र से अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 322/25 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण :*
दिनांक 17.02.2026 को उ0नि0 विनय कुमार मय हमराह का0 ऋषि कुमार व का0 मनोज कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र व पेंडिंग विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर बबूरा बाजार से अभियुक्त बंटी पुत्र रविंद्र राम निवासी कुददनपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष को समय करीब 11:25 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को मु0अ0सं0 322/25 धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ में नामजद अभियुक्त बताते हुए विधिक कार्यवाही की गई। जामा तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
*पंजीकृत अभियोग :*
मु0अ0सं0 322/25 धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त :*
बंटी पुत्र रविंद्र राम निवासी कुददनपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 19 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :*
उ0नि0 विनय कुमार मय हमराह का0 ऋषि कुमार व का0 मनोज कुमार, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
➡️ जनपद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है।