*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में बहुउपयोगी प्रचार वाहन से कानूनी जागरूकता अभियान की शुरुआत, 22 फरवरी को मेगा शिविर आयोजित*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 17 फरवरी– सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नितिका राजन द्वारा बताया गया कि आज मा0 जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ श्री जय प्रकाश पाण्डेय के दिशा निर्देशों के अनुपालन में मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त बहुउपयोगी प्रचार वाहन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्रातः 10.00 बजे प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया।
सचिव द्वारा बताया गया कि मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त वाहन का उद्देश्य जनपद में दूर-दराज के क्षेत्रों में आमजनमानस को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से समाज के अन्तिम छोर पर बैठे लोगों को जागरूकता शिविर का आयोजन कर उन्हें उनके विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की जायेगी। आमजनमानस को लोक अदालत, मध्यस्थता अभियान, निःशुल्क विधिक सेवा, नालसा हेल्पलाइन नंम्बर इत्यादि के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु यह बहुउपयोगी वाहन प्रचार-प्रसार करेगा।
सचिव द्वारा बताया गया कि आज यह वाहन दिनांक 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले वृहद/मेगा शिविर के बारे में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया जा रहा है। इस मेगा शिविर में पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।
सचिव ने आम जनमानस से अपील किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित विभाग में प्रार्थना पत्र देकर दिनांक 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठायें।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-17.02.2026——–