*TV20 NEWS || AZAMGARH : 27 फरवरी को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला, निजी और सरकारी कंपनियों में नौकरी के अवसर*
——————————–
आजमगढ़ 17 फरवरी– सहायक निदेशक सेवायोजन श्री राममूर्ति ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, कौशल विकास मिशन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 27.02.2026 को डी0ए0वी0 पी0जी0 कालेज आजमगढ़ में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सोपोजान इण्डिया, शिवशक्ति एग्रीटेक लि0, एल0एण्ड टी0 सर्विस केयर, खेतिहर आर्गेनिक सल्यूशन, महादेव हनुमन्त विजय प्लेसमेंट सर्विस, लेगप्रो सल्यूशन, आर0आर0 मैनपॉवर मैनेजमेंट सर्विस, विजन इण्डिया कासगंज, गतिमान एग्रो फारेस्टरी प्रा0लि0, रमाया हेत्थ केयर,, डिक्सन टेक्नालाजी इण्डिया लि0, गुडविल इण्डिया मैनेजमेंट प्रा0लि0, इमोजा मार्केटप्लेस प्रा0लि0, सहित निजी क्षेत्र की लगभग 50 कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है। ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) रोजगार हेतु पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in ( रोजगार मेंलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करे ) पर क्लिक कर उपरोक्त कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आई0डी0 का प्रयोग कर आन-लाईन आवेदन करते हुये अवसर का लाभ उठाये। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही है।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-17.02.2026——–





