*TV20 NEWS || AZAMGARH : 18 फरवरी को आईटीआई कैम्पस सेलेक्शन, विभिन्न कंपनियों में पुरुष व महिला प्रशिक्षार्थियों के लिए अवसर*

——————————–
आजमगढ़ 17 फरवरी– प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आजमगढ़ श्री नागेन्द्र सिंह ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हर्रा की चुंगी आजमगढ़ में दिनांकः 18 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से कैम्पस सेलेक्सन का आयोजन किया गया है। जिसमें नियोलिटे जे के डबलू प्रा०लि०, कृष्णा मारूती लि०, रोकमन इण्डस्ट्रीज लि०मि०, रीवेन्ट प्रेसिसीओं, कैरियर आपोटूनी रिवेन्ट प्रिसिसीओएन इजी०लि० के द्वारा योग्यता 10वी, 12वीं, आई०टी०आई० व्यवसाय फिटर, टर्नर, वेल्डर, के केवल पुरुष प्रशिक्षार्थी व 10वी, 12वीं, ग्रेजुएट, डिप्लोमा से उर्तीण केवल महिला अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ सम्मिलित हो सकते है।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-17.02.2026——–