TV 20 NEWS || AZAMGARH : चारू चौधरी का आजमगढ़ दौरा, महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

आजमगढ़ 17 फरवरी– उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, लखनऊ की मा0 उपाध्यक्ष महोदया श्रीमती चारू चौधरी द्वारा आज जनपद आजमगढ़ में भ्रमण के दौरान महिला चिकित्सालय, आजमगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया है तथा वेदान्ता हाॅस्पीटल, लछिरामपुर, आजमगढ़ की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की गयी है।
उपाध्यक्ष महोदया द्वारा वि0ख0 रानी की सराय में उपस्थित होकर बेटी-बचाओं, बेटी-पढाओं योजनान्तर्गत महिला कल्याण विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी है। इसके साथ-साथ वर्तमान में चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत उपस्थित आमजन को शपथ दिलाया गया तथा बाल विवाह के दूस्प्रभाव के बारे में बताते हुए बाल विवाह जैसी कूरीतियों को रोकने का प्रयास किया गया।
जागरूकता अभियान के दौरान उपाध्यक्ष महोदया श्रीमती चारू चौधरी के साथ-साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं हब फाॅर इम्पावरमेन्ट आॅफ वूमेन के कर्मचारीगण व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-17.02.2026——–