*TV20 NEWS || AZAMGARH :श्री शाह आलम गुड्डू जमाली साहब एमएलसी समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक मुबारकपुर ने सदन में*
आज 18फरवरी 2026 को श्री शाह आलम गुड्डू जमाली साहब एमएलसी समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक मुबारकपुर ने सदन में
नियम– 111 के अन्तर्गत सूचना के तहत मांग की
प्रमुख सचिव,
विधान परिषद, उ०प्र०।
मान्यवर मैं सदन का ध्यान जनपद–आजमगढ़, कें भदुली पुल से निजामाबाद और मिर्जापुर ब्लाक से फूलपुर पर्वई माहुल होते हुए कलान चौक तक की सड़क का नव निर्माण/डामरीकरण कराये जाने पर आकृष्ट कराना चाहता हूँ। उक्त मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में है और सड़क कच्ची है। कच्ची सड़क में बड़े–बड़े गड्ढे बन गये है तथा बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण स्थिति भयावह हो जाती है, कच्ची सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय नागरिकों को प्रतिदिन आवागमन में अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपने कृषि उपकरण नहीं ले जा पाते है। कच्ची सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। उक्त सड़क का निर्माण कराये जाने के लिए स्थानीय नागरिकों द्वारा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्र भी प्रेषित किया गया, जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
अतः जनहित के सुनिश्चित विषय पर मैं सदन के माध्यम उक्त कच्ची सड़क का डामरीकरण/नव निर्माण कराये जाने के संदर्भ में वक्तव्य दिये जाने की मांग करता हूँ।
दिनांक: 18.02.2.2026





