*TV20 NEWS || AZAMGARH :सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, 19 फरवरी को माटीकला टूल-किट वितरण व जागरूकता शिविर का आयोजन*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 18 फरवरी– जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री दीपक मिश्रा ने बताया है कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना अन्तर्गत 50 अदद निःशुल्क विद्युत चालित चाक एवं 04 अदद पगमिल का वितरण एवं 01 दिवसीय माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 19 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आजमगढ़ सिधारी के परिसर मेें किया जायेगा।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित लाभार्थी एक फोटो, आधार कार्ड एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ उक्त दिनांक को कार्यालय परिसर में उपस्थित होकर विद्युत चालित चाक प्राप्त करना सुनिश्चित करें एवं आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि माटीकला जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय में कार्यरत कार्मिक श्री श्यामपाल सोनकर, वरिष्ठ सहायक मो0नं0 9935753655 से सम्पर्क किया जा सकता है।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-18.02.2026——–