TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद
➡️ प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 22.01.2026 को थाना तरवां क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग बालिका (उम्र लगभग 15 वर्ष) घर से बैंक जाने के लिए निकली थी, किन्तु वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के उपरांत दिनांक 25.01.2026 को थाना तरवां पर मु0अ0सं0-14/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 रमेश सिंह द्वारा की जा रही थी।
➡️ गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा के दृष्टिगत सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19.02.2026 को उ0नि0 रमेश सिंह मय हमराह क्षेत्र में तलाश वांछित अभियुक्त/अपहृता के संबंध में रासेपुर–चिरैयाकोट सीमा पर मौजूद थे।
मुखबिर खास की सूचना पर अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त प्रमोद यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी ग्राम नासिरगंज काला थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती उम्र करीब 19 वर्ष को समय करीब 14:45 बजे रासेपुर से गिरफ्तार किया गया।
पीड़िता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 87/65(1) बीएनएस व ¾(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
______________
➡️ पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-14/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व ¾(2) पॉक्सो एक्ट, थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
______________
➡️ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसका परिचय ऑनलाइन गेम के माध्यम से हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दिनांक 22.01.2026 को वह पीड़िता को अपने साथ ले गया था। प्रकरण में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
➡️ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 रमेश सिंह, थाना तरवां जनपद आजमगढ़
2. का0 विपिन यादव, थाना तरवां जनपद आजमगढ़
3. म0का0 पूजा सिंह, थाना तरवां जनपद आजमगढ़
जनपद पुलिस की अपील (मिशन शक्ति 5.0):
महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, बहला-फुसलाकर ले जाने या साइबर माध्यम से उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस/1090/112 पर दें।