TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ मारपीट/हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 23.11.2025 को वादिनी श्रीमती रीना पत्नी बाबूलाल निवासी ग्राम कुशलगांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 22.11.2025 को सायं लगभग 06:00 बजे उनके पति बाबूलाल पुत्र हरीराम शादी के निमंत्रण से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वह मेन पीच रोड पर कुलदीप, शुभम व संदीप पुत्रगण जियालाल तथा रामनयन पुत्र खरभान निवासीगण ग्राम कुशलगांव, थाना दीदारगंज के घर के सामने पहुंचे, उक्त व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक कहासुनी कर गाली-गलौज की गई।
गाली देने से मना करने पर सभी अभियुक्तों ने लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड से जान से मारने की नीयत से सिर पर प्रहार किया, जिससे बाबूलाल को गंभीर चोटें आईं।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 313/2025 धारा 115(2), 352, 109, 351(3) बीएनएस बनाम
1. कुलदीप
2. शुभम
3. संदीप पुत्रगण जियालाल
4. रामनयन पुत्र खरभान
निवासीगण ग्राम कुशलगांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
प्रकरण में अभियुक्त कुलदीप फरार चल रहा था।
➡️ गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 20.02.2026 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह का0 कृष्ण कुमार पटेल थाना हाजा से रवाना होकर क्षेत्र भ्रमण/तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त कुलदीप पुत्र जियालाल निवासी ग्राम कुशलगांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ पुष्पनगर बाजार चौराहे के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम तत्काल पुष्पनगर बाजार चौराहे पर पहुंची। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुलदीप पुत्र जियालाल निवासी ग्राम कुशलगांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 27 वर्ष बताया।
अभियुक्त की तलाशी ली गई, जिसमें पहने हुए कपड़ों के अतिरिक्त कोई अन्य आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। अभियुक्त को मुकदमा मु0अ0सं0 313/2025 धारा 115(2), 352, 109, 351(3) बीएनएस का बोध कराते हुए समय लगभग 07:25 बजे विधिवत पुलिस हिरासत में लिया गया।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्त
• कुलदीप पुत्र जियालाल निवासी ग्राम कुशलगांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
➡️ पंजीकृत अभियोग
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 313/2025 115(2), 352, 109, 351(3) बीएनएस दीदारगंज आजमगढ़
➡️ बरामदगी
• घटना में प्रयुक्त डंडा
➡️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. का0 कृष्ण कुमार पटेल, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़





