TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ चोरी के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना का सफल अनावरण
दिनांक 25.01.2026 को वादी श्री विजेन्द्र पुत्र स्व० वरसातू निवासी ग्राम ईसरपार खास, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 24.01.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उनकी दुकान (गुमटी) यादवपुर पुलिया बहद ग्राम ईसरपार खास से एक बंडल, जिसमें कैस पान मसाला (05 पैकेट), 01 डिब्बा सोनपापड़ी, 01 पैकेट (12 पीस 20-20 रुपये बिस्किट), 01 डिब्बा बर्फी, 02 पैकेट सुर्ती तथा 01 पैकेट कमला पसंद पान मसाला चोरी कर लिया गया।
उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 305 भा0न्या0सं0 (अब धारा 305, 331(4), 317(2) BNS) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 मोहन लाल यादव द्वारा की जा रही है।
उक्त प्रकरण में पूर्व में अभियुक्तगण—
1. अंकित यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी ग्राम सेमरा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
2. अमित यादव उर्फ लालू यादव उर्फ गोविन्दा पुत्र अवधराज यादव निवासी ग्राम सेमरा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा जा चुका है। शेष नामित अभियुक्त अमन यादव उर्फ अवन यादव फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी।
➡️ गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण
दिनांक 20.02.2026 को उ0नि0 मोहन लाल यादव परीक्षा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान श्री नरसिंह इंटर कॉलेज बैरमपुर में मौजूद थे। तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अमन यादव उर्फ अवन यादव जमीन पलिया चत्तुरपुर जाने वाले मार्ग, तिराहा सोफीपुर रोड पर खड़ा है एवं कहीं भागने की फिराक में है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उ0नि0 मोहन लाल यादव ने हे0का0 अमित कुमार व का0 राजू यादव को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, किन्तु तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अमन यादव उर्फ अवन यादव पुत्र रवीन्द्र यादव निवासी ग्राम जमीन पलिया चत्तुरपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ बताया। उक्त अभियुक्त मुकदमा मु0अ0सं0 13/2026 व 09/2026 धारा 305, 331(4), 317(2) BNS थाना तहबरपुर का नामित अभियुक्त है।
अतः कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय लगभग 11:40 बजे विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के मौसेरे भाई प्रदीप यादव पुत्र रामअवतार यादव निवासी ग्राम गद्दोपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को दूरभाष के माध्यम से दी गई।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्त
• अमन यादव उर्फ अवन यादव पुत्र रवीन्द्र यादव उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी ग्राम जमीन पलिया चत्तुरपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़
➡️ पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 09/2026 धारा 305, 331(4), 317(2) BNS थाना तहबरपुर
2. मु0अ0सं0 13/2026 धारा 305, 331(4), 317(2) BNS थाना तहबरपुर
➡️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 मोहन लाल यादव, थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 अमित कुमार, थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 राजू यादव, थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़





