*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – रानी की सराय, चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल व नकदी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक – 20.02.2026*
*थाना – रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*
*चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल व नकदी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
दिनांक 20.02.2026 को समय 12:05 बजे ग्राम सेमरहां अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (ब्लैक एंड व्हाइट) नंबर UP54NS0218 पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार भागने लगे तथा फिसलकर गिर पड़े।
पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. आजाद कुमार पुत्र शिवप्रसाद, निवासी असाउर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 26 वर्ष
2. गोलू यादव पुत्र तेजनाथ यादव, निवासी टडवा जरगर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
**वांछित अभियुक्त:**
* आकाश कुमार पुत्र देवदत्त, निवासी मस्तवनीया अझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
*बरामदगी*
* 01 अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (ब्लैक एंड व्हाइट)
* 02 अदद एंड्रॉइड मोबाइल (Oppo व Poco)
* ₹460/- नकद
*पंजीकृत अभियोग*
1-मु0अ0सं0 39/2026 धारा 338/336(3)/340(2)/319(2)/317(2) बीएनएस व 35 BNSS थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. व0उ0नि0 सुशील कुमार, थाना रानी की सराय
2. उ0नि0 सूरज तिवारी, थाना रानी की सराय
3. का0 आत्मा यादव, थाना रानी की सराय
**जनपद पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध है।**





