*TV 20 NEWS || AZAMGARH* :जिलाधिकारी ने ब्लॉक मार्टिनगंज के ग्राम चकचोर्रा स्थित गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ब्लॉक मार्टिनगंज के ग्राम चकचोर्रा स्थित गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण
गौशाला में साफ़ सफ़ाई, खाने पीने, ईलाज आदि की व्यवस्था का जिलाधिकारी ने किया अवलोकन
गौशाला के सभी गोवंश का अंकन रजिस्टर में अवश्य किया जाए- जिलाधिकारी
गौशाला में बाहर से आने वाले निराश्रित गोवंश का ईयर टैगिंग अवश्य सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
गौशाला में जिलाधिकारी ने गोवंश को खिलाया केला व गुड़
आजमगढ़ 21 फरवरी– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने आज ब्लॉक मार्टिनगंज के ग्राम चकचोर्रा स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गौशाला में साफ़ सफ़ाई बनाये रखने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होने गोवंश के खाने-पीने, ईलाज आदि की व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि गौशाला में जितने भी गोवंश आते हैं, उनका अंकन रजिस्टर मंे करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि गौशाला में बाहर से आने वाले निराश्रित गोवंश का ईयर टैगिंग अवश्य सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारी से गोवंश के लिये बोये गये हरे चारे के सम्बन्ध में जानकारी लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गौशाला में गोवंश को केला व गुड़ खिलाया।