*TV 20 NEWS ||AZAMGARH* : 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले वृहद मेगा शिविर में उपस्थित होकर आम जनमानस जनकल्याणकारी योजनाओं का उठाएं लाभ- नितिका राजन

22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले वृहद मेगा शिविर में उपस्थित होकर आम जनमानस जनकल्याणकारी योजनाओं का उठाएं लाभ- नितिका राजन

आजमगढ़ 21 फरवरी– सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ नितिका राजन ने बताया है कि मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा० जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 22 फरवरी, 2026 को प्रातः 10 बजे से जनपद स्तर पर जनपद न्यायालय परिसर में वृहद / मेगा शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, बच्चों, स्त्रियों निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का समस्त विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।
वृहद / मेगा शिविर के आयोजन से पूर्व समस्त विभागों द्वारा जनपद स्तर पर, तहसील स्तर पर, ब्लाक स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं हेतु पात्र व्यक्तियों का चयन किया जा रहा है।
उन्होंने आम जनमानस से अपील किया है कि दिनांक 22 फरवरी, 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले वृहद मेगा शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए सभी विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल में अपना आवेदन-पत्र देकर कल्याणकारी योजना का लाभ उठायें।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-21.02.2026——–