TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में स्वच्छता अभियान जारी, ग्राम पंचायतों में सफाई और रोग नियंत्रण

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग जनपद आजमगढ़ के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान जगह-जगह चलाया जा रहा है इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप चल रहा है उससे निस्तारण पाने के लिए अपने-अपने ग्राम पंचायत में हाट बाजार टोला मोहल्ला में साफ सफाई किया जा रहा है सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि आप लोग अपने घर के आसपास साफ सफाई करते रहिए जिससे कि रोगों पर नियंत्रण पाया जाए आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत घोरट सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देश पर नाली की सफाई करते हुए घास की कटाई करते हुए कचरा हटाते हुए दवा का छिड़काव करते हुए इसी तरह पूरे जनपद में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है गुलाब चौरसिया ने बताया कोई भी लक्ष्य इंसान के साहस से बड़ा नहीं होता है हार वही जो लक्ष्य के लिए लड़ा नहीं।
स्वच्छता अपनाइए रोगों को भगाइए आज के साफ सफाई में गुलाब चौरसिया अभय चौहान महेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे ग्राम पंचायत घोरट विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़