*TV 20 NEWS || AZAMGARH :*थाना-जीयनपुर, आजमगढ़ 25 हजार रूपये के ईनामिया अभियुक्त, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 04.01.2026 को उ0नि0 जाफऱ खाँन मय हमराह ग्राम पारनकुण्डा मे मौजूद थे कि सूचना मिली कि एक पीकप पर कुछ लोग गौशाला पारनकुण्डा से गोवंश चुराकर अपने पीएकप पर लाद रहे है मौके पर पहुंचे तो 02 अभियुक्त फरार हो गये तथा मौके से 04 नफर जिन्दा पशु बरामद हुये । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 11/2026 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम व 303(2) बीएनएस बनाम वाहन संख्या UP60 CT 3511 पर सवार कुछ व्यक्ति नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 21.02.2026 को निरीक्षक राजकुमार सिंह मय हमराह, उ0नि0 अजय यादव मय हमराह अजमतगढ़ तिराहे पर मौजूद थे कि सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आया वांछित/ इनामिया अभियुक्त दिव्य प्रकाश सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी रक्सा थाना पकडी जनपद बलिया जो जमीन मेघई नरैना नहर पुलिया पर खड़ा होकर वाहन का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा अभियुक्त दिव्य प्रकाश सिंह उर्फ आकाश सिंह को जमीन मेघई नरैना नहर पुलिया से समय करीब 21.15 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 88/2026 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. दिव्य प्रकाश सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी रक्सा थाना पकडी जनपद बलिया

बरामदगी का विवरणः-
01. एक अदद नजायज तमंचा .315 बोर
02. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 88/2026 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 11/2026 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम व 303(2) बीएनएस थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 88/2026 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 128/2022 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 व 429 भादवि थाना मनियर जनपद बलिया
4. मु0अ0सं0 398/2020 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 थाना हलधरपुर जनपद मऊ
5. मु0अ0सं0 203/2022 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या नि0 अधि0 11(1)(D) /11(1)E पशु क्रुरता निवारण अधि0 थाना भीमपुरा जनपद बलिया
6. मु0अ0सं0 204/2022 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना भीमपुरा जनपद बलिया
7. मु0अ0सं0 194/2023 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना भीमपुरा जनपद बलिया।

गिरफ्तारी करनेवाली टीम-
1.प्र0नि0 राजकुमार सिंह थाना जीयनपुर आजमगढ़
2. उ0नि0 अजय यादव चौकी प्रभारी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. उ0नि0 अमित कुमार वर्मा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. हे0का0 राजेश कुमार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. हे0का0 केश्वेन्द्र प्रताप सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
6. हे0का0 संदीप यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
7. का0 अवधेश कुशवाहा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
8. का0 हरिकिशन मौर्या थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
9. का0 अक्षय प्रसाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़