*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में विश्व चिंतन दिवस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय का विधिवत उद्घाटन*

आजमगढ़ में विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय, मंडल आजमगढ़ में जनपदीय एवं मंडलीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री नवल किशोर जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नवल किशोर जी का आगमन जनपद एवं मंडलीय कार्यालय, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आजमगढ़ में हुआ। स्काउट-गाइड कलर पार्टी द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा बैंड की धुन पर उन्हें सम्मानपूर्वक कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। तत्पश्चात तिलक, स्कार्फ एवं वॉगल लगाकर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ, जिसमें जनपद के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लीडर ट्रेनर श्री दिनेश सिंह द्वारा किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा जिला संस्था एवं मंडल संस्था, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आजमगढ़ के कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर स्काउटिंग के संस्थापक लॉर्ड बेडन-पावेल तथा उनकी पत्नी लेडी ओलाव बेडन-पावेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।