TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – कोतवाली, जनपद – आजमगढ़ ब्लड सेंटर में घुसकर चिकित्साधिकारी से अभद्रता व धमकी देने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ब्लड सेंटर, मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में प्रभारी अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार व धमकी देने के प्रकरण में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 21.02.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे ब्लड सेंटर, मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में तीन व्यक्तियों द्वारा प्रभारी अधिकारी श्री अनिल कुमार मौर्य के कक्ष में घुसकर विवाद, अभद्रता एवं धमकी दी गई। उक्त घटना की पुष्टि ब्लड सेंटर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों से हुई।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 67/26 धारा 115(2), 351(3), 333 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
🔹 गिरफ्तारी का विवरण
उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह मय हमराह हे0का0 अजब नारायण सिंह व का0 अभय पासवान द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगण को दिनांक 23.02.2026 को समय 15:45 बजे सदर अस्पताल परिसर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. अंगद यादव पुत्र स्व0 इन्द्रदेव यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी पगरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
2. वीरा यादव पुत्र स्व0 बालकिशुन यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोढवा, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़
3. यशवन्त सिंह पुत्र साहब सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी उकरौड़ा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
🔹 पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 67/26 धारा 115(2), 351(3), 333 बीएनएस थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने अथवा सरकारी सेवकों से दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।





