*TV 20 NEWS || AZAMGARH : जमीनी विवाद में पटीदारों पर साजिश और उत्पीड़न का आरोप, पीड़ित ने की SP से की कार्रवाई की मांग
आजमगढ़। जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मौजा नई कोर्ट (नोनीपुर) निवासी राजेन्द्र उर्फ सोनू यादव ने अपने ही पटीदारों पर जमीन कब्जाने, साजिश रचने और पुलिस-राजस्व कर्मियों से मिलकर उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
राजेन्द्र यादव पुत्र बद्री यादव का कहना है कि मनीष यादव पुत्र स्व. रामकिशोर एवं स्मिता देवी पत्नी स्व. कृपा शंकर यादव ने अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा कर मकान और सहन बना लिया है। जब उन्होंने अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया तो उन्हें बीते दो वर्षों से लगातार परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो और स्थानीय पुलिस को भी साजिश में शामिल कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
पीड़ित के अनुसार उनके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं और उनकी माता का देहांत हो चुका है। घर में तीन बहनों के बीच वह अकेले हैं। ऐसे में जब भी वह मुंबई से घर आते हैं, तो विपक्षी पक्ष द्वारा दरोगा व दीवान को फोन कर उन्हें थाने बुलवाकर अनावश्यक रूप से परेशान कराया जाता है। रास्ते में भी धमकी देने और जान से मारने की आशंका जताई गई है।
राजेन्द्र यादव ने आशंका व्यक्त की है कि भविष्य में उनके या परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि थाना मेहनाजपुर को निर्देशित कर आरोपियों के विरुद्ध उचित एवं दंडात्मक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा बनी रहे।





