*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – कोतवाली आजमगढ़ मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में 01 प्रकरण में हुआ सफल समझौता
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 06 पत्रावलियां मिडिएशन हेतु नियत की गईं, जिनमें से 04 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। अथक प्रयास एवं काउंसलिंग के उपरांत 01 प्रकरण में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया।
उक्त प्रकरण में पति-पत्नी के मध्य चल रहे विवाद एवं विदाई न होने की समस्या को दोनों पक्षों की संयुक्त एवं पृथक काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाया गया तथा आपसी सहमति से पत्नी की विदाई कराई गई।
नई किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ना तथा पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते भार को कम करना है। शेष प्रकरणों में अगली तिथि नियत कर मिडिएशन की कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर उ0नि0 सत्यनारायण यादव (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ), आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह एवं आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
कुल समझौते – 01
जनपद पुलिस परिवारों में संवाद, समरसता एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।





