*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक: 24.02.2026*
*युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का विवरण:-*
दिनांक 17.11.2025 को वादी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 16.11.2025 को सायं लगभग 05:00 बजे अभियुक्त सूरज कनौजिया पुत्र नन्दलाल कनौजिया बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 485/2025 धारा 137(3), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण:-*
दिनांक 23.02.2026 को उ0नि0 अल्पेश्वर मय हमराह के साथ थाना हाजा से रवाना होकर क्षेत्र में देखभाल/तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे। मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सूरज कनौजिया पुत्र नन्दलाल कनौजिया निवासी ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को समय 22:50 बजे सठियांव रेलवे स्टेशन कालोनी के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*अभियुक्त का नाम व पता:-*
01. सूरज कनौजिया पुत्र नन्दलाल कनौजिया, निवासी ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग:-*
01. मु0अ0सं0 485/2025 धारा 137(3), 87 बीएनएस ,थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*
01. उ0नि0 श्री अल्पेश्वर,थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
02. का0 ऋषिकेश ठाकुर,थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।





