*TV20 NEWS || AZAMGARH :तरवां थाने में युवक की आत्महत्या,मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी,9 से 23 मार्च तक बयान दर्ज*
——————————–
आजमगढ़ 24 फरवरी– अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री गम्भीर सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दिनाक 30 मार्च 2025 को सनी कुमार (21 वर्ष ) पुत्र हरिकान्त, निवासी ग्राम उमरी थाना तरवाँ जनपद आजमगढ को थाना तरवॉ जनपद आजमगढ़ पर ले जाया गया था, जो दिनांक 31 मार्च 2025 का थाने के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
तत्क्रम में उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ महोदय के अनुमोदन आदेश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जिसके अनुपालन में जांच की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।
उक्त घटना के सम्बन्ध में यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार का साक्ष्य/आपत्ति या अपना बयान दर्ज कराना चाहता है, तो वह अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 के न्यायालय/ कार्यालय में दिनांक 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में अपरान्ह 2.00 बजे से सायं 5ः00 बजे के बीच अपना बयान/साक्ष्य/आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।





