TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ अपहरण कर जबरन जमीन बैनामा कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 08.02.2026 को वादी श्री विष्णु यादव पुत्र स्व0 रामकेवल यादव निवासी ग्राम लछेहरा पोस्ट मेहमौनी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 19.01.2026 को प्रातः लगभग 08:30 बजे जब वह अपने घर से मेहमौनी जा रहे थे, तभी आरोपीगण द्वारा उन्हें जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले जाया गया तथा एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप है कि वादी का आधार कार्ड लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी लगभग 08 बिस्वा भूमि मात्र ₹2,00,000/- में जबरन बैनामा करा लिया गया। उक्त धनराशि वादी के एसबीआई खाते में स्थानांतरित की गई तथा ₹1,50,000/- का फर्जी चेक भी दिया गया। विरोध करने पर वादी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 41/2026 धारा 140(1), 127(2), 351(3), 352 बीएनएस व 138 एनआई एक्ट बनाम अभियुक्तों 01. जय प्रकाश यादव उर्फ गोलई पुत्र सल्टन यादव निवासी ग्राम कप्तानगंज 02. गुड्डू यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम कादीपुर हरिकेश थाना कप्तानगंज पर
पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण:-
दिनांक 23.02.2026 को उ0नि0 ओम प्रकाश दूबे मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गुड्डू यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम कादीपुर हरिकेश थाना कप्तानगंज आजमगढ़ उम्र लगभग 40 वर्ष को समय करीब 09:15 बजे मेहमौनी भितरी मार्ग मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 41/2026 धारा 140(1)/127(2)/351(3)/352 बीएनएस व 138 एनआई एक्ट, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास:-
अभियुक्त गुड्डू यादव पुत्र सुरेश यादव, निवासी ग्राम कादीपुर हरिकेश थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़*
1 41/2026 140(1)/127)(2)/351(3)/352 बीएनएस कप्तानगंज आजमगढ़
2 57/14 110G कप्तानगंज आजमगढ
3 803/2010 307/399/402 भादवि रानी की सराय आजमगढ
4 804/10 3/25 आयुध अधिनियम रानी की सराय आजमगढ
5 22/09 8/20 एनडीपीएस एक्ट कप्तानगंज आजमगढ़
6 23/09 3/25 आयुध अधिनियम कप्तानगंज आजमगढ
6. गिरफ्तार अभियुक्त:01. गुड्डू यादव पुत्र सुरेश यादव, निवासी ग्राम कादीपुर हरिकेश थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 40 वर्ष ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:-
1. उ0नि0 ओम प्रकाश दूबे, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
2. का0 सद्दाम हुसैन, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
3. का0 राकेश कुमार, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।





