*TV20 NEWS || AZAMGARH :जमीनी विवाद में एसटी (मुसहर जाति) परिवार के साथ मारपीट व आगजनी प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना तरवां, आजमगढ़*
*दिनांक: 25.02.2026*
*जमीनी विवाद में एसटी (मुसहर जाति) परिवार के साथ मारपीट व आगजनी प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना का विवरण-*
वादी श्री कलिंदर पुत्र जगरदेव निवासी ग्राम कोदोपुर उचहुआ थाना तरवां जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 15.03.2025 की रात्रि में वह अपने परिवार सहित घर पर सो रहे थे। उसी दौरान ग्राम कोदोपुर निवासी— 01. रामाश्रय यादव पुत्र सुन्नर 02. विपिन उर्फ साजू पुत्र उदयभान 03. विनोद पुत्र सत्यनारायण 04. संजीव पुत्र रामाश्रय 05. अनिरुद्ध पुत्र रामाश्रय द्वारा पुराने जमीनी विवाद को लेकर उनके घर आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। तत्पश्चात वादी की झोपड़ी (मड़ई) में आग लगा दी, जिससे झोपड़ी व उसमें रखा समस्त घरेलू सामान जल गया। अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया गया। उक्त प्रकरण में थाना तरवां पर मु0अ0सं0 55/2025, धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 326(छ) बी0एन0एस0 व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5क) एससी/एसटी एक्ट का
अभियोग बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 25.02.2026 को थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रामाश्रय यादव पुत्र सुन्नर यादव, उम्र लगभग 56 वर्ष, निवासी ग्राम कोदोपुर उचहुआ थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को उचहुआ बाजार के पास से समय लगभग 07:55 बजे नियमानुसार हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
01. मु0अ0सं0 55/2025, धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 326(छ) बी0एन0एस0 व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5क) एससी/एसटी एक्ट, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
*अभियुक्त का विवरण-*
01. रामाश्रय यादव पुत्र सुन्नर यादव, उम्र: लगभग 56 वर्ष, निवासी: ग्राम कोदोपुर उचहुआ थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
*अपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 58/2025, धारा 115(2), 324(4), 351(3), 352 भादवि, थाना तरवां, आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
2. का0 सौरभ कुमार सिंह, थाना तरवां, आजमगढ़।
3. का0 महेश यादव, थाना तरवां, आजमगढ़।
4. म0का0 पूजा सिंह, थाना तरवां, आजमगढ़।