*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना दीदारगंज: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना दीदारगंज, आजमगढ़*
*दिनांक: 25.02.2026*
*गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व का विवरण-*
दिनांक 31.01.2026 को वादी प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, थाना दीदारगंज द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण द्वारा भौतिक एवं आर्थिक लाभ हेतु वाहन चोरी, नकबजनी आदि जघन्य अपराध संगठित रूप से किए जा रहे हैं, जिससे आमजन में भय व्याप्त है तथा गवाहों को भयभीत किया जा रहा है। उक्त आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 19/2026 पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्तगण— 01. बीरु कुमार पुत्र फिरन्ती निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 03. शनि गौतम पुत्र लालचन्द निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 04. जय कुमार गौतम पुत्र दलसिंगार निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 19/2026, धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना प्र0नि0 भुवनेश कुमार चौबे, थाना सरायमीर द्वारा की जा रही है। *अभियुक्त शनि गौतम उपरोक्त मुकदमे में फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।*
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशानुसार वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश मय पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग/तलाश वांछित में मौजूद थे। मुखबिर खास की सूचना पर कुशलगांब बस स्टैंड चौराहे पर दबिश दी गई, जहाँ संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शनि गौतम पुत्र लालचन्द निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष बताया। अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त का बोध कराते हुए समय लगभग 08:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
01. मु0अ0सं0 19/2026, धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम, 1986, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. शनि गौतम पुत्र लालचन्द, निवासी: ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र: लगभग 19 वर्ष
*आपराधिक इतिहास-*
क्र.सं. मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 289/24 331(4), 305, 317(2) बीएनएस दीदारगंज आजमगढ़
2 124/25 303(2), 317(2) बीएनएस दीदारगंज आजमगढ़
3 125/25 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट दीदारगंज आजमगढ़
4 225/25 303(2), 317(2) बीएनएस सिधारी आजमगढ़
5 19/26 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द अधिनियम दीदारगंज आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. प्र0नि0 जयप्रकाश, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 अवधेश कुमार, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 तेरसू यादव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
4. हे0का0 अनिल कुमार यादव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
5. का0 उपेन्द्र कुमार, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़