*TV20 NEWS || AZAMGARH :मारपीट व जान से मारने की धमकी के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना जीयनपुर, आजमगढ़*
*दिनांक: 25.02.2026*
*मारपीट व जान से मारने की धमकी के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना / इतिहास-*
दिनांक 16.01.2026 को वादी श्री राजहंस चौहान पुत्र स्व० हरिमन चौहान निवासी ग्राम भरौली थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना पर लिखित तहरीर दी गई कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा उनके भाइयों धनीष एवं रजनीश को गाली-गलौज करते हुए रॉड एवं कट्टे की बट से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना में धनीष के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया तथा रजनीश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तगण—
1. तारकेश्वर यादव
2. लालु यादव
3. अभिमन्यु यादव
निवासीगण ग्राम कपारगढ़ थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 028/2026, धारा 3(5)/109/115(2)/110/352/351(3) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अमित कुमार वर्मा द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह द्वारा कार्यवाही की गई। दिनांक 25.02.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिमन्यु यादव पुत्र सूर्यबली यादव निवासी ग्राम कपारगढ़ थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को ग्राम नरहन गेट के पास से समय लगभग 12:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
01. मु0अ0सं0 028/2026, धारा 3(5)/109/115(2)/110/352/351(3) बी0एन0एस0, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. अभिमन्यु यादव पुत्र सूर्यबली यादव, निवासी: ग्राम कपारगढ़ थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 028/2026 धारा 3(5)/109/115(2)/110/352/351(3) बीएनएस थाना जीयनपुर, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 532/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर, आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 0184/2023 धारा 120B, 216A, 395, 412 भादवि थाना रानी की सराय, आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 0357/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना रानी की सराय, आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, थाना जीयनपुर
2. हे0का0 राजेश कुमार, थाना जीयनपुर