*TV20 NEWS || AZAMGARH :परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक सम्पन्न, 03 प्रकरणों की सुनवाई में 01 में आपसी समझौता*
*प्रेस नोट*
*दिनांक: 25.02.2026*
*परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक सम्पन्न – 01 प्रकरण में समझौता*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन* के पर्यवेक्षण में दिनांक *25.02.2026* को थाना *कोतवाली आजमगढ़* परिसर स्थित *परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण* में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल *03 पत्रावलियों* में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया था। तीनों पत्रावलियों में पक्षकार उपस्थित हुए।
*कार्यवाही का विवरण-*
• 01 पत्रावली में अथक प्रयास एवं काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति से समझौता कराया गया। प्रकरण में पारिवारिक विवाद, लड़ाई-झगड़ा, मारपीट एवं गाली-गलौज के आरोप अंकित थे। दोनों पक्षों की संयुक्त एवं पृथक-पृथक काउंसलिंग कर सुलह-समझौता कराकर विदाई कराई गई।
• 01 पत्रावली अन्य कारणों से बंद की गई।
• शेष 01 पत्रावली में अगली तिथि नियत कर दोनों पक्षों को पुनः नोटिस/दूरभाष द्वारा सूचित कर मिडिएशन की कार्यवाही की जाएगी।
✨ *नई किरण परियोजना का उद्देश्य-*
नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे हुए परिवारों को पुनः एक सूत्र में बाँधने का प्रयास किया जा रहा है। इससे जनपद में पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा तथा माननीय पारिवारिक न्यायालयों में लंबित मामलों के कार्यभार में कमी आएगी।
*कुल समझौते:-* 01
*उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी-*
1. उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी – प्रभारी, परिवार परामर्श प्रकोष्ठ
2. उ0नि0 सत्यनारायण यादव – प्रभारी, परिवार परामर्श प्रकोष्ठ
3. आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता





