*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना तरवां, युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना तरवां, आजमगढ़*
*दिनांक: 25.02.2026*
*युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का विवरण-*
वादिनी द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना पर तहरीर दी गई कि दिनांक 15.02.2026 को समय लगभग 08:00 बजे रात्रि उनकी नाबालिग पुत्री एवं नाबालिग भतीजी को आशीष कुमार पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम खोजापुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के उपरांत भी कोई पता नहीं चला। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2026, धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 24.02.2026 को उ0नि0 शिवम द्विवेदी मय हमराह थाना क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र बहादुर राम, निवासी ग्राम खोजापुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष को समय लगभग 21:44 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
01. मु0अ0सं0 28/2026, धारा 137(2) बी0एन0एस0, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. आशीष कुमार पुत्र बहादुर राम, निवासी: ग्राम खोजापुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, उम्र: लगभग 20 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 शिवम द्विवेदी, थाना तरवां जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 शैलेन्द्र कुमार, थाना तरवां जनपद आजमगढ़