*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना पवई, जान से मारने की नियत से सिर पर बाँस की बेत से वार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना पवई, आजमगढ़*
*दिनांक: 25.02.2026*
*जान से मारने की नियत से सिर पर बाँस की बेत से वार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना / इतिहास-*
दिनांक 23.02.2026 को वादी राजेश पुत्र रामचेत निवासी ग्राम जल्दीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना पवई पर लिखित तहरीर दी गई। वादी के अनुसार दिनांक 23.02.2026 को समय लगभग 07:00 बजे वह पड़ोसी राहुल पुत्र किसोरी लाल की माता का पेंशन बनवाने हेतु कागजात लेने उनके घर गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर राहुल द्वारा गाली-गलौज एवं कहा-सुनी की गई। जब वादी का पुत्र प्रिन्स बीच-बचाव करने आया, तो अभियुक्त राहुल ने लात-घूंसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से बाँस की बेत से प्रिन्स के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और रक्तस्राव होने लगा। उक्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 40/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*गिरफ्तारी / बरामदगी का विवरण-*
दिनांक 25.02.2026 को उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह का0 अमित पाल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र किसोरी लाल, निवासी ग्राम गद्दोपुर पोस्ट रामापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष को उसके घर ग्राम गद्दोपुर से समय करीब 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद बाँस का बेत बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. राहुल पुत्र किसोरी लाल, निवासी: ग्राम गद्दोपुर पोस्ट रामापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़, उम्र: लगभग 25 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
01. मु0अ0सं0 40/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बी0एन0एस0, थाना पवई, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 40/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बी0एन0एस0, थाना पवई, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 शिवकुमार यादव
• का0 अमित पाल





