*प्रेस- नोट*
*थाना- (फूलपुर )*
*युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास–*
दिनांक 17.01.2026 को आवेदक द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि वादी की बहन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फूसलाकर गाड़ी में बैठाकर भगा ले जाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 13/26 धारा 87 बीएनएस बनाम गाडी नं0 युपी 50 सीएक्स 1524 के चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना अभियुक्त इस्माइल पुत्र स्व0 रइस अहमद ग्राम मोहल्ला चन्द्रशेखर आजाद नगर (बाड़ा) कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–*
आज दिनांक 26.02.2026 को व0उप0नि0 गंगाराम बिन्द मय हमराह के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन, तलाश वांछित/वारण्टी में रवाना होकर क्षेत्र में मौजूद था कि जरिए मुखबिर खास सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त इस्माइल पुत्र स्व0 रइस अहमद ग्राम मोहल्ला चन्द्रशेखर आजाद नगर (बाड़ा) कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को कस्बा फूलपुर के रेलवे अण्डर पास के नीचे से समय 10-55 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में नियमानुसार लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. स्माइल पुत्र स्व0 रइस अहमद ग्राम मोहल्ला चन्द्रशेखर आजाद नगर (बाड़ा) कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 13/26 धारा 87 बीएनएस थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास-*
1- स्माइल पुत्र स्व0 रइस अहमद ग्राम मोहल्ला चन्द्रशेखर आजाद नगर (बाड़ा) कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम–*
1. व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द
2-का0 अरविन्द तिवारी
3- का0 इरफान





