*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना सरायमीर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित पशुओं का वध करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त को 21 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित मांस व उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना – सरायमीर, जनपद – आजमगढ़*
*थाना सरायमीर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित पशुओं का वध करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त को 21 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित मांस व उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।*
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
आज दिनांक 26.02.2026 को उ0नि0 धीरज कुमार मय हमराह के साथ थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे। सिकरौर सहबरी बाजार क्षेत्र में मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि बखरा गांव निवासी मो0 दानिश पुत्र मो0 तौकीर द्वारा अवैध रूप से गोवंश वध कर मांस की बिक्री की जाती है तथा वर्तमान में वह गोवंश के अवशेष अपने ऑटो से फेंकने जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा हैदराबाद से बखरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात एक संदिग्ध ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर चालक भागने लगा, जिसे घेरकर मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो0 दानिश पुत्र मो0 तौकीर निवासी बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ बताया। ऑटो की तलाशी के दौरान एक झोले में प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर बरामद हुआ। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से 21 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित मांस (ड्रीप फ्रीजर में रखा हुआ), 03 चापड़, 03 चाकू, 01 छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 01 बड़ा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 01 लोहे का रॉड, 02 लोहे के कुंडे, 01 लकड़ी का ठीहा, ₹1220 नगद, 01 स्टील की कटोरी तथा पैकिंग सामग्री बरामद की गई।
*पूछताछ का विवरणः-*
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपनी पत्नी रहनुमा बानो के नाम से “दानिश एग्रो फूड्स” नामक फर्म का लाइसेंस लिया है, जिसकी आड़ में वह अपनी पत्नी व यासीन पुत्र वसीम उर्फ भकालू निवासी बरगी मानीकला थाना खेतासराय जनपद जौनपुर के साथ मिलकर प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस की बिक्री करता था तथा आय को आपस में बांट लेते थे। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए मु0अ0सं0 52/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के अंतर्गत समय लगभग 08:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
01. मो0 दानिश पुत्र मो0 तौकीर निवासी बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
*फरार अभियुक्त:-*
1. यासीन पुत्र वसीम उर्फ भकालू निवासी बरगी मानीकला थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
2. रहनुमा बानो पत्नी मो0 दानिश निवासी बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी:-*
• लगभग 21 किलो 400 ग्राम गोमांस
• 03 चापड़, 03 चाकू
• 02 इलेक्ट्रॉनिक तराजू
• 01 लोहे का रॉड, 02 लोहे के कुंडे
• ₹1220 नगद
• पैकिंग सामग्री आदि
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
1. उ0नि0 धीरज कुमार
2. का0 शशिकान्त तिवारी
3. हे0का0 विद्याकान्त सिंह
4. हे0का0 संतोष यादव
5. म0का0 संजू सिंह





