*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा वाहन चोरी/नकबजनी जैसे जघन्य अपराध कारित करने वाले गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़*
*थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा वाहन चोरी/नकबजनी जैसे जघन्य अपराध कारित करने वाले गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
दिनांक 31.01.2026 को वादी प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया। आरोप था कि अभियुक्तगण भौतिक, आर्थिक एवं दुनियावी लाभ के उद्देश्य से *वाहन चोरी/नकबजनी* जैसे जघन्य अपराध कारित करते हैं। इनके कृत्यों से आम जनमानस में भय का वातावरण व्याप्त था तथा आमजन पुलिस को सूचना देने एवं न्यायालय में गवाही देने से भयभीत थे। इस संबंध में थाना दीदारगंज पर *मु0अ0सं0 19/2026 धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। नामजद अभियुक्तगण निम्नलिखित हैं–
1. बीरु कुमार पुत्र फिरन्ती, ग्राम आमगांव, थाना दीदारगंज, आजमगढ़
2. शनि गौतम पुत्र लालचन्द, ग्राम आमगांव, थाना दीदारगंज, आजमगढ़
3. जय कुमार गौतम पुत्र दलसिंगार, ग्राम आमगांव, थाना दीदारगंज, आजमगढ़
उक्त प्रकरण में अभियुक्त बीरु कुमार फरार चल रहा था, जिस पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित* किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण:-*
आज दिनांक 27.02.2026 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सुघरपुर बॉर्डर तिराहा पर मौजूद है तथा भागने की फिराक में है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मुखबिर के संकेत पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बीरु कुमार पुत्र फिरन्ती, निवासी ग्राम आमगांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष बताया। नाम-पता सत्यापन उपरांत अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त का बोध कराते हुए गिरफ्तारी का कारण बताया गया तथा समय करीब 07:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-*
1. मु0अ0सं0 289/24 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 124/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 125/25 धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 225/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
5. मु0अ0सं0 19/26 धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*
1. प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 तेरसू यादव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
4. हे0का0 अनिल कुमार यादव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़





