*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – अतरौलिया, साइबर फ्रॉड के ₹92,240/- पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*

*प्रेस नोट*
*थाना – अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*
*साइबर फ्रॉड के ₹92,240/- पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*
*पूर्व की घटना:-*
दिनांक 24.10.2025 को आवेदक मनोज कुमार सिंह निवासी ग्राम गोरहरपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाने के पश्चात उनके बैंक खाते से ₹92,240/- की धनराशि अनधिकृत रूप से ट्रांसफर कर ली गई। घटना के संबंध में आवेदक द्वारा साइबर शिकायत दर्ज कराते हुए शिकायत संख्या 23110250168682 पंजीकृत कराई गई। प्रकरण की जांच साइबर हेल्पडेस्क थाना अतरौलिया द्वारा की गई।
*रुपया वापसी का विवरण:-*
साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उ0नि0 अभिषेक यादव, थाना अतरौलिया द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया। माननीय न्यायालय से फंड रिलीज ऑर्डर प्राप्त होने के उपरांत बैंक के नोडल अधिकारी को अवगत कराते हुए आवेदक के खाते में कुल ₹92,240/- की संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई। साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी द्वारा बताया गया कि साइबर टीम जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
*पुलिस टीम:-*
1. प्रभारी साइबर हेल्पडेस्क उ0नि0 अभिषेक यादव, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
2. कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए आशीष कुमार, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़

*अपीलः-*
*जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें अथवा आधिकारिक साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते धनराशि सुरक्षित कर वापस कराई जा सके।*