*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना कन्धरापुर, जीएसटी चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक: 27.02.2026*
*थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़*
*जीएसटी चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना:-*
दिनांक 03.09.2025 को आवेदक श्री अविनाश चन्द्र राय, सहायक आयुक्त (प्रभारी), राज्यकर सचल दल, आजमगढ़ द्वारा प्रातः 06:12 बजे एवं 07:21 बजे वाहन संख्या UP14GT6325 व P810HX4887 (माल – आयरन स्क्रैप, HSN 7204) को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट, आजमगढ़ में जांच हेतु रोका गया। जांच के दौरान पाया गया कि क्रेता/विक्रेता द्वारा अस्तित्वहीन/बोगस फर्मों के नाम पर फर्जी इनवॉइस एवं ई-वे बिल जारी कर कूटरचित प्रपत्रों की आड़ में Old Iron Tin Tapper Scrap का परिवहन किया जा रहा था, जो जीएसटी अधिनियम-2017 की धारा 31 सहपठित नियम 46 एवं ई-वे बिल नियम 138 का उल्लंघन है तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
*प्रकरण में निम्न फर्मों की संलिप्तता पाई गई–*
• विद्या ट्रेडर्स, 48 सेक्टर-2, जागृति नगर, देवेन्द्र नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़
• अविराज ट्रेडिंग, चकरेल, पो० तहसील शानन, शिमला, हिमाचल प्रदेश
• मुनि जी ट्रांसपोर्ट कंपनी, आर.ए. फोकल प्वाइंट, पटना, बिहार
उक्त संगठित समूह द्वारा जीएसटी पंजीयन एवं सरकारी प्रपत्रों के माध्यम से कर अपवंचन कर राजस्व को क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से माल परिवहन किया जा रहा था। इस संबंध में *मु0अ0सं0 285/25 धारा 318(4) बीएनएस थाना कन्धरापुर* पर पंजीकृत किया गया था। विवेचना व0उ0नि0 रमेश कुमार द्वारा की जा रही थी।
*गिरफ्तारी का विवरण:-*
विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्त वेदवीर पुत्र सेवक राम, निवासी ग्राम महमदपुर अमिलईया, थाना जहानागंज, जिला फर्रुखाबाद, उम्र लगभग 33 वर्ष को दिनांक 27.02.2026 को *हण्डिया टोल प्लाजा, प्रयागराज* से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ट्रक संख्या UP50GT6325 चलाता था। अम्बाला से परचून लोड कर बिहार (फारबिसगंज) गया था। माल उतारने के बाद स्क्रैप/कबाड़ लोड कर पंजाब (गोविन्दगढ़ मंडी) ले जाया जा रहा था। रास्ते में दिनांक 03.09.2025 को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, आजमगढ़ के पास जीएसटी टीम द्वारा वाहन पकड़ा गया था। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपराध स्वीकार किया गया। विवेचना में धारा 3(5), 318(4), 111, 336(3), 338, 339, 340(2) बीएनएस के तहत अपराध के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग:-*
01. मु0अ0सं0 285/25 धारा 3(5), 318(4), 111, 336(3), 338, 339, 340(2) बीएनएस थाना कन्धरापुर, आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*
1. व0उ0नि0 रमेश कुमार, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
2. हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल, साइबर थाना, आजमगढ़
3. का0 राहुल कुमार, साइबर थाना, आजमगढ़
4. का0 विनय कुमार यादव, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़