*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना फूलपुर, साइबर फ्रॉड के 42,000 रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराए गए*

*प्रेस नोट*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*साइबर फ्रॉड के 42,000 रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराए गए*
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
वादिनी/पीड़िता थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 14.08.2024 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील वीडियो देखने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। साइबर ठग द्वारा पीड़िता के Union Bank of India के खाते से कुल *44,700 रुपये* की धनराशि अवैध रूप से आहरित कर ली गई। घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन *1930* तथा National Cyber Crime Reporting Portal *(https://cybercrime.gov.in/)* पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत/एकनॉलेजमेंट संख्या- 33108240102307 है।
*रुपया वापसी का विवरण:-*
साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़िता के खाते से निकाली गई 44,700 रुपये की धनराशि में से *42,000 रुपये* आरोपी के खातों में होल्ड कराए गए। होल्ड की गई धनराशि के संबंध में माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 42,000 रुपये पीड़िता के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
*साइबर पुलिस टीम:-*
1. उ0नि0 दयानन्द
2. का0 दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा
3. म0का0 पूजा पाण्डेय
*नागरिकों से आजमगढ़ पुलिस की अपीलः-*
*जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।*