*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई — चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक – 27.02.2026*
*थाना – कन्धरापुर, जनपद – आजमगढ़*
*थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई — चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 27.02.2026 को उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह, उ0नि0 अमित कुमार पाल, का0 अंकुर तिवारी, का0 प्रवेश कुमार चौधरी के साथ थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बाकीपुर सोनहरिया रोड पर एक व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है तथा उसे बेचने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम *अंकित सिंह उर्फ उदय प्रताप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी वजहा ईदिलपुर थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र 26 वर्ष* बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया। बरामद मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या UP 62 CM 6103 (HF Deluxe) है, जो *मु0अ0सं0 03/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर* से संबंधित पायी गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
01. अंकित सिंह उर्फ उदय प्रताप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी वजहा ईदिलपुर थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र 26 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग का विवरणः-*
अभियुक्त के विरुद्ध थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 33/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
01. उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह,थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।
02. उ0नि0 अमित कुमार पाल,थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।
03. हे0का0 कौशलेश सिंह ,थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।
04. का0 प्रवेश कुमार चौधरी,थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।
05. का0 अंकुर तिवारी,थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।





