*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना पवई, जनपद आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता — चोरी हुआ पम्पिंगसेट बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना – पवई, जनपद – आजमगढ़*
*थाना पवई, जनपद आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता — चोरी हुआ पम्पिंगसेट बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
थाना पवई पर वादी श्री पंचम पुत्र जोखू, निवासी ग्राम बस्तीचकगुलरा, जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 22.02.2026 की रात्रि में उनके खेत में लगा पम्पिंगसेट (टापलेन्ड) चोरी हो गया। समीप स्थित रतन के मुर्गी फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर अभियुक्त नीरज पुत्र रामसिंगार निवासी ग्राम बस्तीचकगुलरा को पम्पिंगसेट चोरी कर ले जाते हुए देखा गया तथा उसके दो साथी संदीप पुत्र प्यारेलाल व चन्द्रभान पुत्र रूदल निवासीगण ग्राम खेमीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ की संलिप्तता भी प्रकाश में आयी। उक्त प्रकरण में थाना पवई पर *मु0अ0सं0 46/2026 धारा 303(2) बीएनएस* बनाम 01. नीरज पुत्र रामसिंगार 02. संदीप पुत्र प्यारेलाल 03. चन्द्रभान पुत्र रूदल के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण-*
आज दिनांक *28.02.2026* को *उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह* पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तों 01. नीरज पुत्र रामसिंगार निवासी ग्राम बस्तीचकगुलरा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ 02. संदीप पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम खेमीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ 03. चन्द्रभान पुत्र रूदल निवासी ग्राम खेमीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को *बागबहार पुलिया* के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर ग्राम बस्तीचकगुलरा में सड़क के किनारे गेहूं के खेत से चोरी गया पम्पिंगसेट बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
01. नीरज पुत्र रामसिंगार निवासी ग्राम बस्तीचकगुलरा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
02. संदीप पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम खेमीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ ।
03. चन्द्रभान पुत्र रूदल निवासी ग्राम खेमीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ ।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 46/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस ,थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी विवरण-*
अभियुक्तगण की निशानदेही पर चोरी गया एक अदद पम्पिंगसेट (टापलेन्ड) ग्राम बस्तीचकगुलरा में सड़क किनारे गेहूं के खेत से बरामद।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
01. उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती,थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
02. हे0का धर्मेन्द्र यादव,थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
03. का0 अमित पाल,थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
04. का0 चन्द्रशेखर शाह,थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
05. का0 संजीव यादव,थाना पवई, जनपद आजमगढ़।





