*TV20 NEWS || AZAMGARH :होली के अवसर पर 3 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 28 फरवरी– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने बताया है कि प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर 2 (।।) में वर्ष 2026 के राजपत्रित अवकाश की सूची में दिनांक 02 मार्च, 2026 को होलिका दहन तथा दिनांक 04 मार्च, 2026 को होली का अवकाश घोषित किया गया है। उक्त के क्रम में होली पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 03 मार्च, 2026 को भी निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
उक्त आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा जनपद आजमगढ़ में दिनांक 03 मार्च, 2026 (मंगलवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-28.02.2026——–