*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – मुबारकपुर, जान से मारने की नीयत से हमला करने वाली 02 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना – मुबारकपुर, जनपद – आजमगढ़*
*जान से मारने की नीयत से हमला करने वाली 02 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।*
*घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे की पाइप व लाठी-डण्डा बरामद*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 28.02.2026 को वादिनी *सुमन देवी पत्नी सत्यनरायन गोंड, निवासी मोहल्ला अलीनगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़* द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 28.02.2026 को समय लगभग 06:00 बजे सायं वह अपने घर के बाहर खड़ी होकर अपनी सास से बात कर रही थीं। उसी दौरान उनकी देवरानी रूना पत्नी विनोद गोड़ जमीन पर लोन लेने की बात को लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। मना करने पर आरोपीगण द्वारा एक राय होकर वादिनी, उनके पति सत्यनरायन गोंड तथा उनके पुत्र सर्वजीत व अर्पित को लाठी-डण्डा, लोहे की पाइप एवं कुल्हाड़ी से सिर व शरीर पर प्रहार कर गंभीर रूप से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त प्रकरण में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) BNS बनाम आदि 04 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 कमला सिंह यादव द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान धारा 3(5) BNS की वृद्धि की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 01.03.2026 को उ0नि0 कमला सिंह यादव मय हमराह कर्मचारीगण वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे। मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित बाल अपचारी व अभियुक्ताएं पुनः अलीनगर स्थित अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर—
• रूना देवी पत्नी विनोद गोड़
• मुस्कान उर्फ रोली पुत्री विनोद गोड़
निवासीगण अलीनगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को समय लगभग 08:00 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा मौके से ही एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*बरामदगी का विवरण-*
अभियुक्ताओं की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त—
• 01 अदद कुल्हाड़ी
• 01 अदद लोहे की पाइप
• 01 अदद लकड़ी का डण्डा
आलाजुर्म के रूप में बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 74/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) BNS, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास-*
• मु0अ0सं0 74/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) BNS थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
• उ0नि0 कमला सिंह यादव मय हमराह कर्मचारीगण, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।






