*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – सरायमीर, दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना – सरायमीर, जनपद – आजमगढ़*
*दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना सरायमीर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 26.02.2026 को घटित दुष्कर्म, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी के संबंध में मु0अ0सं0 56/26 धारा 64(1), 352, 351(3) बीएनएस बनाम आमिर पुत्र इरशाद निवासी थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 02.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार शुक्ल मय हमराह पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, जांच प्रार्थना पत्र एवं लंबित विवेचनाओं में मामूर रहते हुए मुखबिर खास की सूचना पर खरेवां मोड़ थाना सरायमीर क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आमिर पुत्र इरशाद, निवासी – थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ को समय करीब 10:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. आमिर पुत्र इरशाद, निवासी – थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 56/26 धारा 64(1), 352, 351(3) बीएनएस थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
02. मु0अ0सं0 399/25 धारा 110, 115(2), 351(3), 352, 69 बीएनएस थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01. प्र0नि0 पंकज कुमार शुक्ल, थाना सरायमीर
02. हे0का0 विजय तिवारी, थाना सरायमीर





