*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – महराजगंज, बड़हरडीह पुलिया पर गोवध प्रकरण का खुलासा – उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना – महराजगंज, जनपद – आजमगढ़*
*बड़हरडीह पुलिया पर गोवध प्रकरण का खुलासा – उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 03.02.2026 को थाना महराजगंज क्षेत्रान्तर्गत बड़हरडीह पुलिया के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रतिबंधित पशु का अवशेष फेंके जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 22/26 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 विनय कुमार यादव द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान अभियुक्त शिबू पुत्र अंसार निवासी थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
गोवध/गोमांस तस्करी की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.03.2026 को उ0नि0 विनय कुमार यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा महराजगंज स्थित राजेसुल्तानपुर मोड़ से अभियुक्त शिबू पुत्र अंसार, निवासी – हुसैनाबाद, कस्बा निजामाबाद, थाना – निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 19 वर्ष को समय करीब 06:10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. शिबू पुत्र अंसार, निवासी – हुसैनाबाद, कस्बा निजामाबाद, थाना – निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 19 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 22/26, धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम, थाना – महराजगंज, जनपद – आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
01. प्र0नि0 केदारनाथ मौर्य (नेतृत्व)
02. उ0नि0 विनय कुमार यादव
03. हे0का0 श्रीनरायण यादव





