*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – महराजगंज, नाजायज गांजा के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया,गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 07 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया*

*प्रेस-विज्ञप्ति**
*थाना – महराजगंज, जनपद – आजमगढ़*

*नाजायज गांजा के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।*

*गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 07 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महराजगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को कुल 07 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 02.03.2026 को उ0नि0 विनय कुमार यादव मय हमराही पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र व रोकथाम जुर्म जरायम के दौरान देवारा तुर्कचारा के पास से तीनों अभियुक्तों को समय करीब 11:10 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 07 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. मोनू यादव पुत्र तीरथ यादव, निवासी – सैदपुर, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 25 वर्ष
02. जमुना हरिजन पुत्र स्व0 देवराज, निवासी – ग्राम हैदराबाद मकरहा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 31 वर्ष
03. मोहित यादव पुत्र अमरजीत यादव, निवासी – ग्राम आराजी आमानी, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 22 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 41/26, धारा 8/20 स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985, थाना – महराजगंज, जनपद – आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास-*
*मोनू यादव-*
01. मु0अ0सं0 41/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना महराजगंज
*जमुना हरिजन-*
01. मु0अ0सं0 41/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना महराजगंज
*मोहित यादव-*
01. मु0अ0सं0 41/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना महराजगंज
02. मु0अ0सं0 174/18 धारा 323/504/506/452 भादवि
*बरामदगी*
01. कुल 07 किलोग्राम नाजायज गांजा

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
01. प्र0नि0 केदारनाथ मौर्य (नेतृत्व)
02. उ0नि0 विनय कुमार यादव
03. हे0का0 दीपक सिंह
04. का0 रामबाबू यादव
05. का0 अमन सिंह यादव