*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना– जीयनपुर,तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से ठेले में टक्कर मारकर व्यक्ति की मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना– जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*

*तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से ठेले में टक्कर मारकर व्यक्ति की मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना / इतिहास-*
दिनांक 02.03.2026 को वादी श्री अमन सोनकर पुत्र हरेन्द्र सोनकर निवासी वार्ड नं० 03 जानकीपुरम, अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP70HB7888 के चालक भरत सिंह पुत्र रामविनय सिंह निवासी भटौली इब्राहिमपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए वादी के पिता हरेन्द्र सोनकर (उम्र लगभग 45 वर्ष) के छोले के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 104/2025 धारा 281/106(1) बीएनएस बनाम स्कॉर्पियो चालक भरत सिंह उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 अजय यादव द्वारा संपादित की जा रही है।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 03.03.2026 को उ0नि0 अजय यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त भरत सिंह को गोगा साव तिराहा, अजमतगढ़ से समय करीब 10:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. भरत सिंह पुत्र रामविनय सिंह निवासी भटौली इब्राहिमपुर थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 104/2025 धारा 281/106(1) बीएनएस थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 104/2025 धारा 281/106(1) बीएनएस थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
01. उ0नि0 अजय यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
02. हे0का0 केश्वेन्द्र प्रताप सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़