TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना – अहरौला, जनपद आजमगढ़ कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण :-
दिनांक 05.03.2026 को प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 103(1)/123 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त द्वारा कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने से एक युवती की मृत्यु हो गई। घटना दिनांक 04/05.03.2026 की रात्रि की बताई गई है।
गिरफ्तारी का विवरण :-
आज दिनांक 05.03.2026 को थानाध्यक्ष अहरौला श्री अमित कुमार मिश्रा मय हमराह का0 सुखराम यादव व का0 अभिषेक मौर्या के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दिलीप कुमार उर्फ डीएम पुत्र जियालाल निवासी ग्राम पारा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 32 वर्ष को बरामदपुर पुलिया मंदिर के पास से समय करीब 13:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग :-
01. मु0अ0सं0 54/2026 धारा 103(1)/123 बी.एन.एस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास :-
1. मु0अ0सं0 54/2026 धारा 103(1)/123 बी.एन.एस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 235/2023 धारा 363/366/328 भा0द0वि0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 1793/2024 धारा 135 भारतीय विद्युत अधिनियम थाना एंटी पावर थेफ्ट जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
01. श्री अमित कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष अहरौला, जनपद आजमगढ़
02. का0 सुखराम यादव, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
03. का0 अभिषेक मौर्या, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़